मकान खाली करने को लेकर अप्पू एंक्लेव में हंगामा
Meerut News - मोदीपुरम के अप्पू एनक्लेव में प्रशासन की टीम को मकान खाली कराने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार ने प्रशासन पर नगदी और जेवर चोरी का आरोप लगाया। विवाद कोर्ट में चल रहा है, और प्रशासन को बिना...

मोदीपुरम। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत अप्पू एनक्लेव कॉलोनी में मकान खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। काफी देर तक हंगामा हुआ। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। टीम बिना कार्रवाई के लौट गई। मकान में रह रहे परिजनों ने प्रशासन की टीम के खिलाफ नगदी व जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। अप्पू एंक्लेव कालोनी स्थित ए-21 मकान में एग्रीकल्चर विभाग से सेवानिवृत्त सुभाष सिंह तोमर अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुभाष सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में यह मकान श्याम सुंदर से खरीदा था।
मकान पर उन्होंने बैंक से लोन भी लिया था। बिना नोटिस दिए सोमवार को मकान खाली कराने के लिए अमीन सचिन कुमार, लेखपाल और पुलिस कोर्ट का आदेश लेकर मौके पर पहुंची। आरोप है कि जबरन सामान को बाहर रखने लगे। दोनों पक्ष पल्लवपुरम थाने पहुंचे। मकान को लेकर जो विवाद कोर्ट में चल रहा था, वह उसके नाम है, जो मकान बेचकर चला गया। वहां से टीम वापस लौट गई। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि जिसके नाम कोर्ट का आदेश था, वह वहां नहीं रहता। सुभाष सिंह के नाम कोर्ट का आदेश नहीं है। गहने और नगदी चोरी के आरोप झूठे हैं। सभी की वीडियोग्राफी टीम ने की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।