चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे: प्रतीक जैन
Meerut News - रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित अजंता पेट्रोल पंप पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन ने कहा कि चौधरी ने हमेशा...
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 5 May 2025 09:51 PM

रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित अजंता पेट्रोल पंप पर सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रालोद के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों की आवाज को उठाया और उनके हक की लड़ाई लड़ी। चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। रालोद महानगर अध्यक्ष नईम सागर, अरुण जाटव, मोहम्मद आमिर, पूर्व पार्षद मोमिन, रणवीर सिंह, इमरान राणा, फिरोज सिद्दीकी, विवेक खेड़की, उमर मालिक आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।