मेरठ : ऑनलाइन व्यापार कर रही कंपनियों की निगरानी को बने रेगुलेटरी कमीशन : मुकुंद मिश्रा
Meerut News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन मंगलवार को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। रोड शो के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का मंगलवार को महानगर में सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा रहे। जिमखाना से गढ़ रोड अक्षय पैलेस तक महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी के नेतृत्व में रोड शो निकाला गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। व्यापारी नेता मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ऑनलाइन व्यापार कर रही कंपनियों पर निगरानी के लिए रेगुलेटरी कमीशन बनाए। जीएसटी से हो रही समस्याओं के समाधान के लिए जीएसटी काउंसिल को प्रस्ताव देने और मुलाकात की बात कही। जिमखाना मैदान से अक्षय पैलेस तक निकाले गए रोड शो का व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शपथ ग्रहण की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर, संचालन महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने मेरठ महानगर चेयरमैन अनुज सिंघल, मेरठ महानगर अध्यक्ष अकरम गाज़ी, महामंत्री अतुल गुप्ता और सुरेश कुमार समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र वितरित किए। महिला संगठन का भी गठन किया। महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति संगीता शर्मा, पिंकी चौधरी, शीला शर्मा, कमला, सुमन को भी पदाधिकारी नियुक्त कर शपथ दिलाई गई। अतिथियों-पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महानगर महामंत्री अतुल गुप्ता, सुरेश बिट्टू, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी का आभार जताया। बैठक में ये मुद्दे उठे शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण की तैयारी प्रकरण, बढ़ती महंगाई, खराब यातायात व्यवस्था समेत व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। विष्णु दत्त पाराशर और अकरम गाजी ने कहा किसी भी समस्या के लिए वह हर क्षण व्यापारियों के साथ खड़े हैं। व्यापारिक संगठन 52 साल पुराना है, जिसकी नींव पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने रखी थी। यह रहे मौजूद मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, अति विशिष्ठ अतिथि प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर (ललितपुर), विशिष्ठ अतिथि प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय (कानपुर), युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी (झांसी), अतिथि मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (गाजियाबाद), जिलाध्यक्ष गाजियाबाद प्रीतम लाल, युवा प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा (गाजियाबाद), जिला महामंत्री गाजियाबाद/मोदीनगर अध्यक्ष अमित गोयल, प्रदेश मंत्री सतीश अग्रवाल गाजियाबाद, मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।