दुष्कर्म वीडियो बनाकर बलैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
Meerut News - मेरठ में मेडिकल पुलिस ने महिला का दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोफिया और उसके साथी ने उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया और दुष्कर्म किया।...

मेरठ। मेडिकल पुलिस ने महिला का दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। बुलंदशहर निवासी महिला ने मेडिकल थाने में फर्जी बैंक मैनेजर नवीन और लिसाड़ीगेट निवासी सोफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर निवासी पीड़िता महिला का आरोप था कि शातिर सोफिया उसे अपने साथी नवीन के साथ लोन दिलाने का लालच देकर अपनी कार में ले जा रही थी। तभी सोफिया और उसके साथी नवीन ने महिला को नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। उसके बेहोश होने पर सोफिया ने अपने साथी नवीन से उसका दुष्कर्म कराया। इस दौरान आरोपी महिला ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित महिला का आरोप था कि बाद में आरोपी महिला ने उसका नंबर अपने किसी रिश्तेदार को दे दिया। आरोपी महिला का रिश्तेदार भी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित महिला ने सुसाइड का प्रयास भी किया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दौरान शातिर सोफिया ने एक दरोगा पर भी झूठे आरोप लगाकर सस्पेंड करा दिया था। उधर, मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।