वन्य जीवों के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर दिया जोर
Meerut News - मेरठ में विश्व वन्य जीव दिवस पर वनरक्षक प्रशिक्षण केंद्र हस्तिनापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वनरक्षकों और जन सामान्य को जागरूक किया गया। डीएफओ राजेश कुमार ने वन्य जीवों के संरक्षण और पौधों...

मेरठ, प्रमुख संवाददाता विश्व वन्य जीव दिवस पर सोमवार को वनरक्षक प्रशिक्षण केंद्र हस्तिनापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वनरक्षकों एवं जन सामान्य को विश्व वन्य जीव दिवस मनाने का उद्देश्य बताया गया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि जिले में समय-समय पर वन्य जीवों के संबंध में कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसामान्य को जागरूक किया जाता है।
वन्य जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरुकता बढ़ाना और लुप्त प्राय जानवरों और पौधों का संरक्षण करने पर जोर दिया। कहा कि धरती पर जीवन का आधार हमारे पेड़-पौधे, वनस्पातियों व वन्य प्राणि है। भोजन, वस्त्र, औषधि एवं स्वच्छ वायु हेतु हम प्रकृति पर निर्भर है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी विधान चंद एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।