डीजे में केबिल फंस जाने से टूटा पोल, आपूर्ति ठप
Mirzapur News - पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। दीपनगर बाजार में पोल से काफी नीचे झूल रहे केबिल

पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। दीपनगर बाजार में पोल से काफी नीचे झूल रहे केबिल में एक डीजे फंस गया। इससे बाजारवासियों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। वहीं बिजली न होने से बाजार के लोगों को सुबह पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। दीपनगर बाजार में लगाए गए स्मार्ट मीटर की केबल के नीचे तक झूलने से डीजे वाहन में फंस जाने से पोल टूट गया। जिसके कारण दीपनगर बाजारवासियो की सप्लाई बाधित हो गई। बाजार के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। उमस के कारण बाजार के लोगों को पूरी रात छत पर गुजारना पड़ा।
बाजार के राहुल, सत्यम, विनोद आदि ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले लोग सड़क पार कर 11 हजार की सप्लाई वाले पोल में केबल बांध दिए थे। इससे केबल के साथ ही पोल टूट गया। इस संबंध में अवर अभियंता रमाशंकर ने बताया कि पोल आदि की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।