गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Mirzapur News - लालगंज में पुलिस ने चार किलो 240 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गोलू उर्फ अशोक कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें उप निरीक्षक हरकेश...
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 13 April 2025 12:46 AM

लालगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने चार किलो 240 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक हरकेश सिंह व उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे ने मुखबिर की सूचना पर गोलू उर्फ अशोक कुमार जायसवाल पुत्र बृजमोहन उर्फ पप्पू निवासी दुबार कला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।