Serious Accident Young Biker Injured in Rajgarh Police Responds अनियंत्रित बाइक से गिरा युवक, घायल, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsSerious Accident Young Biker Injured in Rajgarh Police Responds

अनियंत्रित बाइक से गिरा युवक, घायल

Mirzapur News - राजगढ़ के ददरा पहाड़ी गांव के पास एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। युवक का नाम जितेंद्र है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 21 April 2025 02:24 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित बाइक से गिरा युवक, घायल

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के पास अनियंत्रित बाइक से सड़क पर गिरने से बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्र के धौरहा गांव निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र बाइक से अपने रिश्तेदार के घर तिलौली जा रहा था। जैसे ही ददरा पहाड़ी गांव के पास पहुचा,तभी बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर पड़ा। घायलावस्था में युवक को सड़क पर पड़ा देख रहागीरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया साथ ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दिया। युवक के परीजन भी सीएचसी पर पहुंच गए। इस संबंध में राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटना घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।