Tragic Death of 14-Year-Old Boy After Falling into Well in Rakeel Village दिव्यांग किशोर की कुएँ में गिरने से मौत, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Death of 14-Year-Old Boy After Falling into Well in Rakeel Village

दिव्यांग किशोर की कुएँ में गिरने से मौत

Mirzapur News - रैकल गांव में सोमवार शाम को 14 वर्षीय किशोर शालू की कुएँ में गिरने से मौत हो गई। वह बकरी चराकर लौटते समय पानी पीने गया था। घर से 500 मीटर दूर कुएँ में डूबने से उसकी जान चली गई। परिवार ने शव का पंचनामा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 22 April 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
दिव्यांग किशोर की कुएँ में गिरने से मौत

पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में सोमवार की शाम को पानी पीने गए किशोर की कुएँ में गिरने से मौत हो गई। गांव निवासी हरिलाल का 14 वर्षीय पुत्र शालू सिवान में बकरी चराने गया था। वह शाम लगभग छह बजे बकरी लेकर वापस घर लौट रहा था। घर से लगभग 500 मीटर दूर सिवान में स्थित कुएँ में पानी पीने के लिए गया और पानी में डूब गया। कुएँ में डूबने से किशोर की मौत हो गई। जब शाम हुई तब बकरी घर पहुँच गई किन्तु किशोर नही पहुँचा। कुछ देर बाद परिजन खोजने लगे। तब खोजते - खोजते परिजन कुएँ के पास पहुंचे तो किशोर का लोअर और चप्पल कुएँ के पास पड़ा था। परिजन काफी खोजबीन करने के बाद कटिया डालकर कुएँ में खोजा तब किशोर का शव मिला। किशोर का शव निकाल कर परिजन घर ले गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा पर परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक शालू चार भाइयो में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से माँ व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त किशोर पानी पीने गया था। कुएँ में गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम नही कराए शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।