सीएम अखिलेश का पुतला फूंकने में 11 भाजपाई बरी
Moradabad News - मुरादाबाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के मामले में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बरी कर दिया गया। 11 साल पुराने केस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिहाई का आदेश दिया।...

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के केस में आरोपी बने सभी भाजपाइयों को बरी कर दिया गया। 11 साल पहले थाना सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमे में तब भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष भी रहे। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सभी को रिहाई के आदेश जारी किए। सिविल लाइंस पुलिस थाने में एकता द्वार व रामगंगा विहार में भाजयुमो ने पार्टी के आह्वान पर तत्कालीन सीएम का पुतला जलाया। पुलिस ने धारा-6 यूनाईटेड प्रोविनेंस स्पेशल पॉवर एक्ट के तहत कायम हुआ था। पुलिस के मुकदमा कायम के बाद सभी ने अदालत की शरण ली। मुरादाबाद में केस की सुनवाई शुरु हुई। पर इस बीच 2020 में सरकार के केसों के निस्तारण के लिए गंभीर धाराओं के मुकदमें वापस लेने के आदेश दिए। बुधवार को मुरादाबाद में सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को केस से बरी कर दिया। बरी हुए लोगों में मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी व शहर अध्यक्ष संजीव चौधरी के अलावा संजय कट्टा, वैभव शर्मा, मनोज सैनी, अमित ठाकुर,अजय चौधरी व हिमांशु गिरी अक्षत श्रीवास्तव,गौरव रस्तोगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।