BJP Celebrates 46th Foundation Day at Booth 241 Led by Rajesh Yadav बिलारी में धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day at Booth 241 Led by Rajesh Yadav

बिलारी में धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Moradabad News - भाजपा का 46वां स्थापना दिवस बूथ 241 पर मनाया गया। जिला प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर पार्टी की बैठक हुई और कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। पार्टी के नेता मोदी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 6 April 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
बिलारी में धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

मण्डल में भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस बूथ 241 पर मनाया गया। जिसमें पार्टी के दिशा निर्देश पर बूथ अध्यक्ष यश प्रताप सिंह के निवास स्थान पर पार्टी का झंडा जिला प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में फहराया गया। उसके बाद बूथ समिति की बैठक संपन्न हुई। रविवार को भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पार्टी अपना 46 वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के आधार पर उनके परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से ही मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन की सरकार को काम करने का आशीर्वाद मिला है। राष्ट्रसेवा, जन कल्याण और राष्ट्रवाद की विचारधारा को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर पार्टी का ध्वजारोहण किया जा रहा है।सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी, कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय एवं विकसित भारत बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पार्टी में बूथ का कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर बढ़ता है, यही इस पार्टी की विशेषता है। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष यश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह सैनी, मेघपाल सिंह, उमेश यादव, वीरपाल कोहली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव, भाजपा नेता ऋषिपाल सिंह, गिरीश बाबू, राकेश यादवस सभासद देवेश चौधरी ,अभिलाष गौड़, प्रशांत चौधरी, निहाल सिंह लाठर, ऋषभ गुप्ता, दीपक यादव, दीपक सक्सेना, संजय शर्मा, हेमंत शर्मा, पंकज चौहान, अतुल शर्मा, विक्रम कोहली, मनोज सक्सेना भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।