आंधी-तूफान से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Rampur News - मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज बारिश हुई, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुँचाया। जिला प्रशासन ने लोगों को मौसम के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है। एडीएम ने...

मौसम ने अचानक से करवट ली और बादलों के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से तो निजात मिल गई मगर किसानों की आफत बढ़ गई। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इधर, मौसम के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने भी लोगों को एडवाइजरी जारी कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम अचानक बदल गया। गुरुवार रात को अचानक तेज हवाएं चलीं और बारिश की बूंदें झमाझम बरसने लगीं। लोग भीगते हुए अपने घरों तक पहुंचे। हालांकि कुछ देर की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। अगली सुबह शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहा। हालांकि तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर हुई। खेतों में भी गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम चलता रहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह ने बताया कि आंधी तूफान एवं खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरने/वज्रपात की घटनाएं घटित होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे आमजन और पशुहानि की आशंका रहती है। इसलिए उन्होंने मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वज्रपात के दौरान ये सावधानी बरतें:-
-पक्के मकान में शरण लें।
-खिड़की-दरवाजों से दूर रहें।
-पेड़, बिजली के खंभे और तालाब से दूरी बनाएं।
-खेत में फंसे होने पर उकड़ू बैठ जाएं।
-मौसम की जानकारी के लिए सचेत ऐप का उपयोग करें।
-धातु के नल, फ्रिज या लोहे के छाते का इस्तेमाल न करें।
-यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।
न्यूमेरिकल्स
-34 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
-21 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
-03 डिग्री तक गिरावट रही तापमान में
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।