बुलेट सहित ट्रक में घुसा बाइक सवार
महुआ। शुक्रवार की सुबह महुआ हाजीपुर सड़क पर एक ट्रक ने बुलेट सवार अमन कुमार को टक्कर मारी, जिससे वह ट्रक के अंदर घुस गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में अमन को चोटें आईं और बुलेट...

महुआ। बुलेट सहित सवार ट्रक के अंदर घुस गया। हालांकि भगवान का शुक्र था कि उसे सिर्फ चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। यह घटना शुक्रवार की सुबह महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर बखरी मोड़ के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना के फुलवरिया पूर्वी निवासी अमन कुमार बुलेट से जा रहा था। इस बीच हाजीपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान वह बुलेट सहित ट्रक के अंदर घुस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक द्वारा बुलेट को कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। हालांकि इस घटना में सवार को चोटे आई। वही बुलेट क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर गांव से पैक्स अध्यक्ष अजय राय सहित कई लोग पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए ले गए। महुआ 04-महुआ हाजीपुर सड़क पर बखरी मोड़ के पास ट्रक के अंदर घुसा बुलेट। प्रखंड 20 सूत्री के गठन से कार्यकर्ताओं में खुशी महुआ। स्थानीय प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में विनोद कुमार सुमन को अध्यक्ष, दीपूदत्त कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही के अलावे वेद प्रकाश पटेल, उमेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, इम्तियाज उल्लाह, सोनी कुमारी, अजय सुमन, उमा रंजन सिंह, संजीव कुमार, अरुण चौरसिया, सत्य प्रकाश, उदय प्रकाश सिंह, अर्जुन कुमार और अकिलदेव सिंह को सदस्य बनाया गया है। जबकि चेहराकला में उमेश भगत को अध्यक्ष और रविंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। देवी जागरण के साथ पांच दिवसीय रामनवमी यज्ञ संपन्न महुआ। देवी जागरण के साथ पांच दिवसीय रामनवमी यज्ञ का समापन यहां सूरतपुर काली स्थान पर हो गया। यज्ञ को लेकर भक्ति परवान पड़ रही। ग्रामीणों के सहयोग से यहां यज्ञ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ होती रही। वही यज्ञ में भीड़ को लेकर मेला भी लगा। मेले में विभिन्न सामानों के दुकानें सजी थी। यज्ञ को लेकर खासकर बच्चों में ज्यादा उत्साह रहा। देवी जागरण पर श्रोता झूमते रहे। वहीं महिलाओं की भी भीड़ हुई। विवाहिता के शव बरामद मामले में पुलिस की हाथ खाली महुआ। थाने के छतवारा में एक विवाहिता की शव बरामद मामले में ससुराल वाले फरार चल रहे हैं। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस की हाथ खाली रही। गांव में मिश्रीलाल शर्मा के पुत्र कुंदन कुमार की पत्नी का शव संदिग्धवस्था में पाया गया था। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को सौंप दिया था। मृतिका चांदनी कुमारी समस्तीपुर जिले के हलई थाना निवासी सत्यनारायण शर्मा की पुत्री थी। पिता द्वारा पति नंदोई समेत आधार दर्जन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। वीर कुंवर सिंह का शौर्य दिवस मनाने को लेकर भाजपा की बैठक महुआ। आगामी 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाने को लेकर शुक्रवार को यहां छतवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने इस दिवस को ऐतिहासिक तरीके मनाने के लिए निर्णय लिया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता राजीव प्रताप रूडी ने वीडियो कॉलिंग कर लोगों से बात की। बैठक में विधानसभा स्तरीय टीम का गठन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।