बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को पुण्यतिथि पर किया याद
Moradabad News - भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर गन्ना समिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। किसानों ने उनके जीवन चरित्र को याद किया और उनके संघर्ष की सराहना की। इस मौके पर...

नगर के गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस बीच भारी तादाद में किसान मौजूद रहे। किसानों ने उनके जीवन चरित्र पर चलने का आव्हान किया और किसानों की रक्षा के लिए उन्होंने जो जीवन भर संघर्ष किया। उसको लेकर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि भी दी। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का गुरुवार को आयोजन हुआ, जिसमें मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष मनोज चौधरी और तमाम किसान पहुंचे, सभी ने महेंद्र सिंह टिकैत के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने सदैव ही किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और किसानों की लड़ाई लड़ते रहे। जिसकी वजह से किसान यूनियन आज देशव्यापी सबसे बड़ा संगठन बनकर तैयार हुआ, जो किसानों की समस्याओं को सुलझाने को आगे रहता है और किसानों की समस्याओं को हल करता है। सभी ने बारी- बारी चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिलारी माजिद हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदरकी प्रेमपाल सिंह, ब्लॉक मीडिया प्रभारी गुड्डू कुरैशी, अभिनव चौधरी, जितेंद्र चौधरी, नेपाल चौधरी, अमित चौधरी, रामवीर यादव, ओमपाल यादव, बबलू यादव, अकरम मलिक, जाकिर हुसैन बिलारी नगर अध्यक्ष राजू चौहान,डॉक्टर बिलाल, थावंला के पूर्व प्रधान अनीस अहमद, मित्र पाल सिंह ,आनंद वीर सिंह, देशराज सिंह, कल्लू सिंह के अलावा भारी तादाद में किसान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।