Married Woman Accuses Brother-in-law of Rape and Abortion Legal Action Taken जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMarried Woman Accuses Brother-in-law of Rape and Abortion Legal Action Taken

जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Moradabad News - मुगलपुरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप लगाया है। विवाहिता ने कोर्ट की मदद से ससुरालियों के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 7 May 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप लगाया है। विवाहिता ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी चार ससुरालियों के विरुद्ध कोर्ट की मदद से न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। विवाहिता के मुताबिक उसका विवाह वर्ष 2020 में सिविल लाइंस निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही विवाहिता का गर्भपात भी करा दिया। ससुरालियों से इसकी शिकायत की तो मारपीट करके ससुराल से निकाल दिया गया। विवाहिता ने न्याय के लिए आईजीआरएस पर शिकायत की तो नारी उत्थान में मामला पहुंचा, जहां सुनवाई न हो सकी।

इसके बाद कोर्ट की मदद ली गई। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया विभिन्न धाराओं में चार ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।