Anushka Sharma 10 Unknown Facts Background Virat Kohli Career अनुष्का शर्मा की इस बात से चिढ़ते हैं विराट कोहली, नहीं जानते होंगे एक्ट्रेस से जुड़ी ये 10 बातें
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअनुष्का शर्मा की इस बात से चिढ़ते हैं विराट कोहली, नहीं जानते होंगे एक्ट्रेस से जुड़ी ये 10 बातें

अनुष्का शर्मा की इस बात से चिढ़ते हैं विराट कोहली, नहीं जानते होंगे एक्ट्रेस से जुड़ी ये 10 बातें

Anushka Sharma Unknown Facts: अनुष्का शर्मा के करियर, बैकग्राउंड और विराट कोहली से जुड़ी ऐसी कई सारी बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे। आइए आपको बताते हैं।

Vartika TolaniThu, 8 May 2025 02:01 PM
1/11

अनुष्का शर्मा

आज हम आपको अनुष्का शर्मा से जुड़ी 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपको नहीं पता होगा।

2/11

आर्मी बैकग्राउंड

अनुष्का का जन्म अयोध्या में हुआ था और उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में थे इसलिए उनका बचपन अलग-अलग आर्मी कैंट में बिता है।

3/11

पत्रकार बनना चाहती थीं अनुष्का

एक्टिंग में अपना करियर बनाने से पहले अनुष्का पत्रकार बनना चाहती थी।

4/11

ऐसे बदली थी किस्मत 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का की किस्मत तब बदली जब एक मॉल में डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स की नजर उनपर पड़ी। वेंडेल रॉड्रिक्स ने उन्हें अपने शो के लिए बुलाया और यही उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना।

5/11

आदित्य चोपड़ा ने दिया था रियलिटी चेक

कोयल पुरी को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि वह एक्टर बनने से पहले खुदको बहुत खूबसूरत मानती थीं। स्कूल में भी ज्यादा लोगों से बात नहीं करती थीं। फिर डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें आईना दिखाया और कहा, “तुम फिल्म कर रही हो, लेकिन सबसे खूबसूरत नहीं हो।”

6/11

विराट को नहीं पसंद अनुष्का की ये बात 

वोग को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि विराट को उनके लेट आने से चिढ़ मचती है। अनुष्का ने कहा था, "विराट जिस प्रोफेशन में हैं वहां समय ही सबकुछ है। उन्हें कहीं जाना होता है तो वह तीन मिनट पहले पहुंच जाते हैं। मैं भी समय की पाबंद हूं। मैं उनसे कहती हूं, 'मेरी इंडस्ट्री में मुझे प्रोफेशनल कहा जाता है, लेकिन आप मुझे हमेशा ऐसा महसूस कराते रहते हैं जैसे मैं लेटकमर हूं।"

7/11

आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे

अनुष्का ने "आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे" को सपोर्ट किया था। जब निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री थीं तब उन्हें उनके योगदान के लिए पत्र लिखकर धन्यवाद दिया था।

8/11

स्वच्छता अभियान

अनुष्का ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सपोर्ट किया था। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा बीच पर शुरू किए गए सफाई अभियान में हिस्सा लिया था और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई थी।

9/11

प्रोडक्शन कंपनी 

अनुष्का ने 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज' नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है, जिसके बैनर तहत 'NH10', 'पाताल लोक', 'बुलबुल' जैसे शानदार प्रोजेक्ट्स बने हैं।

10/11

मेंटल हेल्थ 

अनुष्का ने खुद स्वीकार किया था कि वह एंग्जायटी डिसऑर्डर से जूझ चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि प्रोफेशनल हेल्प लेना जरूरी होता है।

11/11

ऐसे साथ टाइम स्पेंड करते हैं विराट-अनुष्का

अनुष्का ने वोग को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'जब हम साथ होते हैं तब हम मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं। जब हम विदेश में होते हैं, तो हम बस घूमना पसंद करते हैं। हम दोनों को छोटी-छोटी चीजों में मजा आता है। हम दोनों एक जैसे हैं।'