Tragic Accident at Jaunpur Two Dead and One Seriously Injured वाहन पलटने से दो की मौत, एक गम्भीर, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsTragic Accident at Jaunpur Two Dead and One Seriously Injured

वाहन पलटने से दो की मौत, एक गम्भीर

Jaunpur News - जौनपुर में मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक वाहन का अगला चक्का निकल गया, जिससे वह ट्रांसफार्मर से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 8 May 2025 02:00 PM
share Share
Follow Us on
वाहन पलटने से दो की मौत, एक गम्भीर

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक वाहन का अगला चक्का निकल गया। चक्का निकलते ही वाहन ट्रांसफार्मर से टकरा गया। वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रात्रि लगभग 11:00 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। वाहन में पांच लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र गोरखनाथ निवासी खोजनपुर और 35 वर्षीय नन्हकू पुत्र जयप्रकाश निवासी हरजूपुर थाना जफराबाद की मौत हो गयी। घायल अनुमान, छोटू निवासी फरीदपुर थाना जफराबाद और छोटू मौर्य उर्फ बृजेश पुत्र पप्पू उर्फ अशोक मौर्य निवासी हरजूपुर थाना जफराबाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

गाड़ी की स्पीड इतनी अधिक रही थी कि उसका पहिया इधर-उधर छटक गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंच गए थे। पुलिस सूत्रों की माने तो सभी कही काम से लौट रहे थे। वाहन गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।