Newlywed Woman Robbed of Jewelry and Cash Two Injured in Violent Attack नवविवाहिता से मंगलसूत्र-गहने और नकदी लूटी, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsNewlywed Woman Robbed of Jewelry and Cash Two Injured in Violent Attack

नवविवाहिता से मंगलसूत्र-गहने और नकदी लूटी

Moradabad News - नव विवाहिता शीतल अपने मायके जाने के दौरान लुटेरों के हमले का शिकार हुई। बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर जेवर और नकद लूट लिए। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी पुलिस ने मौके पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 2 May 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
नवविवाहिता से मंगलसूत्र-गहने और नकदी लूटी

साथ में दो लोगों को मारपीट कर किया घायल नव विवाहिता के सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवर नकदी बदमाशों ने लूटी एक व्यक्ति को तमंचे की बट मार कर किया घायल कांठ। नव विवाहिता को उसके मायके मिलने के लिए ले जा रहे लोगों की गाड़ी को रोक कर नव विवाहिता के नकदी जेवर लूट लिए और दो व्यक्तियों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीआरवी के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। थाना पुलिस ने घटनास्थल दो थानों का होने की वजह से थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।

ग्राम जहांगीरपुर चकफेरी निवासी वीर सिंह की पुत्री शीतल की शादी दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह ग्राम में पोस्ट मोड़ा तैया के साथ 29 अप्रैल को हुई थी शुक्रवार को शीतल का पति दिनेश कुमार अपने घर वालों रिश्तेदारों के साथ दुल्हन को मिलवाने के लिए चकफेरी आ रहे थे। ग्राम चकफेरी और समदपुर के बीच पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण गाड़ी धीमी हुई तो इसी बीच साइड से कुछ हथियारबंद बाइक सवार लुटेरों ने गाड़ी के शीशे में तमंचे की बट मार कर शीशा तोड़ दिया और उसमे बैठे लोगों और दुल्हन के साथ लूटपाट शुरू कर दी जिसमें नीरज कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के सिर पर तमंचे की बट मारी जिससे उनकी आंख की भौ फट गई।इसके बाद लुटेरों ने उसके सिर पर कई बार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नव विवाहित शीतल के जेवर सोने की दो अंगूठी हाथ की सोने की चूड़ी सोने सोने का मंगलसूत्र पर्स में रखी नकद राशि 17 हजार ₹200 लूट लिए नव विवाहिता ने कुछ बदमाशों को पहचान लिया इसके बाद पीआरबी पुलिस को घटना की जानकारी दी पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखकर बदमाश भाग गए पीआरबी पुलिस नव विवाहित और उसके साथ के लोगों को लेकर थाना कॉठ पहुंची और अपनी आप बीती बताइ घायलों का उपचार कराया गया है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फोटो कांठ 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉठ में घायल का उपचार कराते स्वजन फोटो कांठ 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉठ में उपचार के दौरान चोट दिखाता हुआ घायल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।