Regional Nirankari Sant Samagam Held in Gakkharpur Importance of Human Birth Emphasized मानव योनि सर्वश्रेष्ठ:रामनाथ सिंह, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRegional Nirankari Sant Samagam Held in Gakkharpur Importance of Human Birth Emphasized

मानव योनि सर्वश्रेष्ठ:रामनाथ सिंह

Moradabad News - करनपुर चौराहा क्षेत्र के ग्राम गक्खरपुर में क्षेत्रीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान रामनाथ सिंह ने मानव जीवन की सार्थकता को समझाते हुए कहा कि मनुष्य जन्म दुर्लभ है और इसे प्राप्त करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 25 Feb 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
मानव योनि सर्वश्रेष्ठ:रामनाथ सिंह

करनपुर चौराहा क्षेत्र के ग्राम गक्खरपुर में क्षेत्रीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान स्टेज पर विराजमान ब्रांच मुरादाबाद के संयोजक रामनाथ सिंह ने अपने प्रवचनों में कहा कि 84 लाख योनियों में मानव योनि सर्व श्रेष्ठ होती है केवल मनुष्य जन्म में ही मनुष्य जन्म की सार्थकता सिद्ध हो सकती है मनुष्य जन्म की सार्थकता निराकार ब्रह्म को जानकर प्रभु की भक्ति करना है जो मनुष्य सतगुरु से निराकार ब्रह्म को जानकर सत्संग सेवा सिमरन के साथ अपना नाता जोड़ कर रखता है, वह मानव जीवन की सार्थकता को सिद्ध करता है उन्होंने कहा कि मानव जन्म बड़ी ही दुर्लभता से प्राप्त होता है इस जन्म को प्राप्त करने के लिए देवता भी तरसते है ऐसा हमारे ग्रंथों में लिखा है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ बाबू सिंह , कमल कुमार, राजाराम सिंह, प्रेमपाल सिंह, सोमपाल सिंह,ब्रजपाल सिंह ,सूरज सिंह, शुभाष सिंह, घासी सिंह,होती सिंह ,भजन सिंह ,चंद्रपाल सिंह ,ग्राम प्रधान रेखा देवी,अनिता देवी, ज्योति सिंह, कामिनी, पूनम, कमलेश देवी ,वीरवती देवी, निशि देवी, आस्था ,वंशिका आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सुभाष सिंह ने किया। सत्संग के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।