Severe Fog Disrupts Train Services in Mandal Passengers Face Delays राजधानी, वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस की प्रतीक्षा में रहे यात्री, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSevere Fog Disrupts Train Services in Mandal Passengers Face Delays

राजधानी, वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस की प्रतीक्षा में रहे यात्री

Moradabad News - मंडल में मौसम के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रही। गुरुवार को कई ट्रेनों में विलंब हुआ, जैसे चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 35 मिनट और वंदे भारत एक्सप्रेस 30 मिनट लेट रही। कोहरे के कारण यात्रियों को लंबे समय...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 9 Jan 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
राजधानी, वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस की प्रतीक्षा में रहे यात्री

मंडल की रेल सेवाओं पर मौसम की मार जारी है। गुरुवार को भी मंडल में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में देर तक स्टेशन पर बैठना पड़ा। चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 35 मिनट विलंब से पहुंची। सुपरफास्ट राजधानी को भी यहां पहुंचने में विलंब हुआ। जबकि, दिल्ली से बरेली के बीच में चलने वाली इंटरसिटी 40 मिनट देर से आई। जम्मू से हावड़ा को चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटा 32 मिनट प्रभावित रही। दिल्ली से गाजीपुर के बीच में चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस 45 मिनट लेट रही। इसी तरह गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के यात्रियों को 30 मिनट इंतजार करना पड़ा। सुशासन एक्सप्रेसवे डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस के यात्रियों को भी एक घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी।

मेरठ से चलने वाली अति विशिष्ट पहचान वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी आधे घंटे लेट रही। जबकि, कोलकाता से जम्मू के बीच चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस के यात्रियों को डेढ़ घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेने भी कुछ प्रभावित हुईं है। इन दिनों कोहरे की वजह से रेल परिचालन प्रभावित  हो  रहा है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।