UP Traders Protest Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsUP Traders Protest Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam

आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला

Moradabad News - मुरादाबाद में, पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 23 April 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला

मुरादाबाद। पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए आतंकी हमले पर संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बुधवार को विरोध जताया। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला भी फूंका। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर आतंकवाद का सफाया करने की मांग की। इस दौरान महामंत्री विपिन जैन, उपाध्यक्ष दीपक कत्याल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।