Woman Files Complaint Against In-Laws for Dowry Harassment and Attempted Rape दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालियों पर मुकदमा, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWoman Files Complaint Against In-Laws for Dowry Harassment and Attempted Rape

दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालियों पर मुकदमा

Moradabad News - कुंदरकी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 3 May 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालियों पर मुकदमा

थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न मारपीट करने और देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी गुन्नौर, जिला संभल निवासी मोहित से हुई थी। शादी के समय से ही सुसराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। जिसके चलते सुसरालियों के द्वारा महिला के साथ मारपीट गाली गलौज कर रहे थे।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उसका देवर सुभाष महिला पर बुरी नीयत रखता था। आरोप है कि बीते 27 अप्रैल को महिला के देवर ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि महिला का देवर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पांच लोगों मोहित, सुभाष, गुलशन, अपूर्ण, सुमन अद्वि के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।