पहले दुष्कर्म का आरोप फिर निकाह पर सहमति बनी
Moradabad News - छजलैट। थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पहले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, बाद में युवती निकाह की सहमति पर मान गई। इसके बाद दोनों पक्ष घर लौट गए।थाना

छजलैट। थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पहले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, बाद में युवती निकाह की सहमति पर मान गई। इसके बाद दोनों पक्ष घर लौट गए। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पास के गांव निवासी युवक के साथ पिछले दस माह से चल रहा था। आरोपी ने उससे शादी का वादा कर क्षेत्र के होटल में शारीरिक सम्बंध भी बनाए। गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात भी कराया गया, अब आरोपी की शादी की तारीख तय कर दी गई। पीड़िता प्रेमी के घर पर पहुंच गई व शादी करने की जिद्द पर अड़ गई।
लेकिन प्रेमी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया जिस पर पीड़िता ने छजलैट थाने में तहरीर देकर प्रेमी से निकाह कराने की जिद्व पर अड़ गयी। पुलिस ने आरोपी व उसके भाई को छजलैट थाने में पकड़ कर बैठा लिया देर शाम को दोनों पक्षों में 11 मई को शादी करने की सहमति बन गयी जिसके बाद दोनों पक्ष अपने घर चले गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।