गौ संरक्षण में सरकार के साथ समाज का सहयोग महत्वपूर्ण: धर्मपाल सिंह
Muzaffar-nagar News - प्रदेश के कैबिनेट पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुरकाजी की काऊ सेंचुरी में कृषक प्रशिक्षण केंद्र और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गाय को राष्ट्र की माता बताते हुए उसके दूध को अमृत...

पुरकाजी की काऊ सेंचुरी में आयोजित कृषक प्रशिक्षण केंद्र और कृत्रिम गर्भाधान शिलांयास कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय राष्ट्र की माता है और गाय का दूध सभी के लिए अमृत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी पहुंचे है। इन्होंने कई वर्ष पूर्व बछिया ही पैदा हो अभियान चलाया था, जिससे किसानों को जागरूक किया गया था। यह राजनीति का स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी कर्म योगी है और योगी आदित्यनाथ जन्म योगी है। यहीं कारण है कि गाय और गौंवश के बारे में इतना सोचा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के लिए मिशाल बनी काऊ सेंचुरी में आने से पूण्य की प्राप्ति हुई है, ऐसा लग रहा है जैसे तीर्थ पर आ गए हों। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गौ संरक्षण पर पूरा पैसा खर्च भी कर दें तो गौवंश संरक्षण नहीं हो सकता है, गौवंश संरक्षण के लिए समाज को भी आगे आना होगा। कहा कि कैनाड़ा जैसे देशों में देशी गाय में वैज्ञानिक पद्धति से दूध का उत्पादन बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि नशलों का सुधार कराने के लिए कृत्रिम गर्भाधान पर ध्यान देना अति आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक गौशाला बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने आश्वसन दिया कि वह जगह की खोज करें। एक करोड 80 लाख गौशाला बनाने के लिए धनराशि देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।