भगवान परशुराम जी का अभिषेक कर ध्वज यात्रा निकाली
Muzaffar-nagar News - श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया। इसके बाद ध्वजयात्रा निकाली गई, जो भरतिया कालोनी से होते हुए विभिन्न स्थानों पर समाप्त हुई।...

श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा भरतिया कालोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में प्रात: 9 बजे भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया। उसके पश्चात ध्वजयात्रा निकाली गई। शुक्रवार को भरतिया कालोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में प्रात: 9 बजे भगवान परशुराज जी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात पूजा अर्चना कर ध्वजयात्रा प्रारम्भ की गई। ध्वजायात्रा भरतिया कालोनी से होते हुए गऊशाला रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, झांसी की रानी, शिव चौक पर समापन हुआ। शिव चौक पर भगवान शिव की आरती व हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी घटना के विरोध में सभी ब्राह्मण माताओं व लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान का विरोध किया और सरकार से मांग की कि आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पहलगाम में आतंकवादी घटना के कारण इस कार्यक्रम में ढोल व डीजे का प्रयोग नहीं किया गया। कार्यक्रम में श्रीभगवान आश्रम, सरनदीप कौशिक, सुशील शमा्र, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चन्द्रमण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, अंजू शर्मा, अंजना शर्मा, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।