Completion of First Year of Swami Shri Bhagwan Ashram Maharaj s Sannyas Diksha Celebrated with Akhand Ramayana दिव्य योग ध्यान आश्रम पर अखण्ड रामायण पाठ का समापन , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsCompletion of First Year of Swami Shri Bhagwan Ashram Maharaj s Sannyas Diksha Celebrated with Akhand Ramayana

दिव्य योग ध्यान आश्रम पर अखण्ड रामायण पाठ का समापन

Muzaffar-nagar News - दिव्य योग ध्यान आश्रम पर अखण्ड रामायण पाठ का समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 11 May 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
दिव्य योग ध्यान आश्रम पर अखण्ड रामायण पाठ का समापन

स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के सन्यास दीक्षा प्राप्त करने का प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पचैंडा रोड स्थित दिव्य योग ध्यान आश्रम पर आयोजित अखण्ड रामायण का समापन हुआ। इसके पश्चात आरती, भोग व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के सन्यास दीक्षा प्राप्त करने का प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को दिव्य योग ध्यान आश्रम पर अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया था। अखण्ड रामायण पाठ रविवार को प्रात: 6 बजे समापन व पूजन किया गया। इससके बाद कीर्तन, हवन, आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन प्रात: 11 बजे किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज, स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, पंडित के.के. शर्मा, ऊषा शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, पंडित ऋषकदेव शर्मा, राजकुमार तायल, रजत तायल, नरेन्द्र उपाध्याय, मास्टर सोहनबीर सिंह, महेंद्र उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, मांगेराम त्यागी, रोमित शर्मा, पंकज शर्मा, मास्टर नीरज त्यागी, साक्षी, गोपाल शर्मा, रमेश ठाकुर, नितिन कुमार और पंडित अंशुल शर्मा समेत भारी संख्या में श्रद्धालूगण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।