खबर का असर: खराब वॉटर कूलर व हैंडपम्प प्रकरण में एई को नोटिस
Muzaffar-nagar News - खबर का असर: खराब वॉटर कूलर व हैंडपम्प प्रकरण में एई को नोटिस

भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्र में खराब पड़े सरकारी हैंडपम्प और वॉटर कूलर प्रकरण में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने संज्ञान लेते हुए कडी नाराजगी जताई है। हिन्दुस्तान ने गत 13 मई के अंक में शहरी क्षेत्र में 400 से अधिक सरकारी हैंडपम्प पड़े खराब शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इस मामले में ईओ ने जलकल एई को नोटिस जारी किया है। उनसे शहरी क्षेत्र में खराब पडे सरकारी हैंडपम्प और वॉटर कूलर की सूची मांगी है। वहीं सहीं कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था काफी खराब बनी हुई है।
भीषण गर्मी शुरू होने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों के सामने पेयजल का संकट गहराया हुआ है। शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सरकारी हैंडपम्प और वॉटर कूलर खराब पड़े हुए है। जिन्हें अभी तक सहीं नहीं कराया गया है, जबकि वॉटर कूलर की देखरेख और मरम्मत आदि कार्य कराने का टेंडर हापुड़ की एक फर्म का निकला है। जिसपर नगर पालिका प्रतिमाह करीब 2.40 लाख रुपए खर्च करेंगी। शहर की पेयजलापूर्ति को दुरूस्त करने के लिए ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने एई जलकल सुनील कुमार को कडे निर्देश दिए है। उन्हें नोटिस जारी करते हुए खराब हैंडपम्प और वॉटर कूलर की सूची तलब की है। वहीं उन्हें सहीं कराने के कडे निर्देश दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।