तीर्थ नगरी में स्वच्छता अभियान चलाया
Muzaffar-nagar News - मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे आयोजित ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले के बाद फैली गंदगी को हटाने के लिए वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य मा

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे आयोजित ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले के बाद फैली गंदगी को हटाने के लिए वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गो सहित गंगा घाट पर फैली गंदगी को हटाकर साफ सफाई की गयी। पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ मे ज्येष्ठ गंगा स्नान के बाद गंदगी को हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी रहती है। गुरुवार को मेले के सकुशल सम्पन्न हो जाने के बाद शुक्रवार को तीर्थ नगरी मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेले के बाद श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गयी गंदगी को हटाया गया। गंगा घाट को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए वहां फैली गंदगी को हटाकर गंगा की पानी से धुलाई गयी।तथा
मुख्य मार्गो पर फैली गंदगी को हटाया गया। अम्बेडकर चौक, स्वामी कल्याणदेव चौक, हनुमंतधाम मार्ग आदि स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।