रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को पकड़ा
Muzaffar-nagar News - पुलिस पर फायर कर जंगल में भाग रहा था बदमाशरतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को पकड़ारतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को पकड़ारतनपुरी

रतनपुरी थाना क्षेत्र में बुढाना मार्ग इंचौडा मोड पर पुलिस मुठभेड में बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। चैकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर तमंचे से फाँयर कर दिया जिसमे सिपाही गोली लगने से बाल-बाल बचा। जबाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हुआ। पकडा गये बदमाश पर लूट,डकैती के कई केस दर्ज बताएं गए है। पूछताछ के बाद बदमाश का चालान कर दिया गया। रतनपुरी इंस्पेक्टर तेज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाने की पुलिस टीम इंचौडा मोड पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान बुढाना की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक रोकने के बजाय तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिया। बाइक सवार की गोली लगने से सिपाही बाल-बाल बचा। फायर करने के बाद बदमाश भागने लगा तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। गन्ने के खेत में घेराबंदी की तो बदमाश ने फिर से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की जिसमे एक गोली बाइक सवार बदमाश के पैर में लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने बदमाश को पकड लिया। पकडा गया बदमाश अबरार पुत्र रज्जाक निवासी गांव नंगला थाना रतनपुरी बताया गया है। जो कई केस में वांछित चल रहा था। बदमाश की कुंडली खंगाली गई तो उस पर लूट व डकैती के कई केस दर्ज बताएं गए है। पूछताछ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश का चालान कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।