UP Police Declares Reward on Notorious Criminal Vinod Gadiya and Accomplice Sandeep कुख्यात विनोद गडरिया पर एक लाख, संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsUP Police Declares Reward on Notorious Criminal Vinod Gadiya and Accomplice Sandeep

कुख्यात विनोद गडरिया पर एक लाख, संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में एडीजी जोन ने कुख्यात बदमाश विनोद गडरिया पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि उसके साथी संदीप पर 50 हजार का इनाम है। विनोद गडरिया कई डकैती की वारदातों में शामिल रहा है और उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 16 April 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
कुख्यात विनोद गडरिया पर एक लाख, संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित

मुजफ्फरनगर। एडीजी जोन ने कुख्यात विनोद गडरिया पर एक लाख रुपये का इनाम और उसके साथी संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। कुख्यात आसपास के जनपदों में भी साथियों के साथ डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसकी तलाश में यूपी एसटीएफ, जनपद के कई थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच लगी है। वर्तमान में पुलिस को उसकी लोकेशन हरियाणा के पानीपत में मिली है। जनपद में पिछले दिनों कई थाना क्षेत्रों में एक ही तर्ज पर डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सभी डकैती विनोद गडरिया गैंग ने अंजाम दी है। इसके बाद पुलिस ने गैंग के 12 से अधिक सदस्यों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। फरवरी 2025 में बुढ़ाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अजयपाल उर्फ अजयवीर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। कई अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान विनोद गडरिया व उसका साथी मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस ने विनोद गडरिया निवासी गांव खुरगान थाना कैराना जनपद शामली पर एक लाख और उसके साथी संदीप निवासी गांव भंडूर थाना सिखेडा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। गैंग के फरार तीसरे साथी की जानकारी पुलिस के पास नहीं है।

सबसे पहले वर्ष 2013 में डाली थी डकैती

एक लाख के इनामी विनोद ने सबसे पहले शामली जनपद में डकैती डाली थी। डकैती के दौरान विरोध करने पर एक युवक की हत्या भी की थी। उसके बाद पुलिस ने 2014 में उसके साथी डकैत शादाब सरधना के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से आने के बाद फिर से उसने कई वारदाते की। वर्ष 2019 में फिर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद फिर से उसने कई वारदातों को अंजाम दिया।

पानीपत में मिली थी आखिरी लोकेशन

एक लाख के इनामी बदमाश की लोकेशन पुलिस को हरियाणा के पानीपत में मिली थी। पुलिस ने पानीपत पहुंचकर उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं पाई। पुलिस सूत्रों का कहना कि वह जनपद के कई लोगों के सम्पर्क में भी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। फिलहाल उसकी तलाश में जनपद के कई थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच व एसटीएफ लगी हुई।

-----------

वर्जन....

बदमाश विनोद गडरिया पर एडीजी जोन से स्तर से एक लाख का इनाम घोषित किया गया है, जबकि उसके साथी संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित है। फरार इनामी बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। -अभिषेक कुमार सिंह, डीआईजी एवं एसएसपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।