On wedding day dulha called his sasural dulhan fainted upon hearing condition girl family also bad शादी के दिन दूल्हे ने किया ससुराल में फोन, सुनते ही बेहोश हो गई दुल्हन, लड़की वालों की भी हालत खराब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsOn wedding day dulha called his sasural dulhan fainted upon hearing condition girl family also bad

शादी के दिन दूल्हे ने किया ससुराल में फोन, सुनते ही बेहोश हो गई दुल्हन, लड़की वालों की भी हालत खराब

  • आगरा में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन हांथों में मेहंदी लगाए दूल्हा और बारात का इंतजार कर रही थी। बारातियों की खातिरदारी में कोई कसर न रह जाए, इसको लेकर लड़की वाले पूरी तैयारी में जुटे थे।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, आगराSun, 16 Feb 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
शादी के दिन दूल्हे ने किया ससुराल में फोन, सुनते ही बेहोश हो गई दुल्हन, लड़की वालों की भी हालत खराब

यूपी के आगरा में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन हांथों में मेहंदी लगाए दूल्हा और बारात का इंतजार कर रही थी। बारातियों की खातिरदारी में कोई कसर न रह जाए, इसको लेकर लड़की वाले पूरी तैयारी में जुटे थे। दूल्हा भी बारात लाने के लिए बेताब था, लेकिन वह बारात लड़की के दरवाजे पर लेकर नहीं पहुंच पाया। शादी वाले दिन दूल्हे ने ससुराल में फोन किया। फोन पर उसने शादी की तारीख बढ़ाने की बात कही। यह सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई। लड़की वालों की भी हालत खराब हो गई। लड़की वालों ने जो शादी के लिए तैयारियां की थीं वह सभी धरी की धरी रह गईं।

दरअसल दूल्हे की शादी की खबर जब उसकी प्रेमिका को लगी तो वह बच्चा लेकर थाने पहुंच गई। प्रेमिका ने पुलिस को पूरी बात बताई। इस पर पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को थाने बुला लिया। इस मामले में आरोपित दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। एसीपी हरीपर्वत ने तहरीर पर अपनी रिपोर्ट डीसीपी सिटी को भेज दी है। धोखाधड़ी का मुकदमा डीसीपी के आदेश पर होता है। मुकदमा न्यू आगरा थाने में लिखा जाएगा। आरोप है कि लाखों रुपये हड़पने के लिए युवक और परिजनों ने यह साजिश रची थी।

पूरा मामला पुष्पांजलि बाग, दयालबाग का है। यहां की रहने वाली शिवी की 10 फरवरी को रजरई, अनुपम गार्डन (ताजगंज) स्थित अंबर पुत्र पुरुषोत्तम उपाध्याय के साथ सगाई हुई थी। 12 फरवरी को बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने 100 फुटा मार्ग, दयालबाग स्थित जतिन रिसोर्ट बुक कराया था। दुल्हन और उसके घर वाले बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात तो नहीं आई लेकिन दूल्हे का फोन आ गया। दूल्हे ने फोन पर कहा कि तारीख आगे बढ़ानी पड़ेगी। ये सुनते ही लड़की पक्ष में खलबली मच गई। दुल्हन बेहोश हो गई।

ये भी पढ़ें:प्रेमी संग कमरे में रासलीला रचा रही थी पत्नी, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी करने पर पता चला कि 12 फरवरी को ही दोपहर तीन बजे अंबर की पूर्व प्रेमिका गोद में बच्चा लेकर ताजगंज थाने पहुंच गई थी। अंबर और उसके पिता को थाने बुलाया गया था। वे बरात लेकर नहीं आए थे। शादी की तैयारी में लड़की पक्ष का 27 लाख रुपये से अधिक का खर्चा हुआ था। आरोप है कि अंबर के परिजनों ने शादी में जेवरात लेने से इनकार कर दिया था। कैश लिया था। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि तहरीर मिली थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीसीपी सिटी ऑफिस भेज दी है। मुकदमे की संस्तुति की गई है।

घरवालों ने दिया धोखा

लड़की पक्ष का आरोप है कि अंबर के परिजनों को उसके अफेयर की जानकारी थी। दिल्ली की युवती से बेटे का पीछा छुड़ाने के लिए आगरा में शादी तय कर दी। इस शादी में भी दहेज की मांग की थी। लाखों का कैश लिया। अपनी पसंद का सामान लिया। अपनी पसंद की जगह बुकिंग कराई। बरात के स्वागत में कोई कमी न रह जाए यह भी बोला।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |