भाईयों के विवाद में ससुरालियों का हस्तक्षेप, एक को पीटा
Orai News - कोंच के देवगांव में दो भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई की पिटाई कर दी गई। पीड़ित अवनीश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसके ससुर ने विवाद के दौरान उसे सरिया से मारा।...

कोंच। देवगांव में दो भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि एक भाई के ससुराल पक्ष के लोगों ने दूसरे भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय मांगा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासी अवनीश कुमार पुत्र राजू ने दिन गुरुवार को प्रार्थना पत्र िदया। इसमें बताया कि एक मई दोपहर जब उसका अपने भाई से आपस मे विवाद हो रहा था। आरोप है िक उसके ससुर भी मौके पर मौजूद थे तथा उनके साथ दो तीन अज्ञात लोग भी थे। विवाद को देखते हुए ससुर ने उसके िसर में सरिया से वार कर मारपीट की।
चिल्लाने पर मेरी पत्नी संजना अवनीश कुमार व बहन संगीता ने आकर बचाया। उसे जान से मारने की धमकी दी। अवनीश कुमार ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।