Traffic Jam at Aata Toll Plaza Causes Delays and Anger Among Drivers सॉप्टवेयर अपडेट होने से आटा टोल पर लग रहा जाम, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTraffic Jam at Aata Toll Plaza Causes Delays and Anger Among Drivers

सॉप्टवेयर अपडेट होने से आटा टोल पर लग रहा जाम

Orai News - आटा टोल प्लाजा पर दो दिन से जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जाम में दो एम्बुलेंस भी फंसी रही, एक में मरीज था। टोल शुल्क पूरा लिया जा रहा है, जबकि सॉफ्टवेयर अपडेट के...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईSun, 13 April 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
सॉप्टवेयर अपडेट होने से आटा टोल पर लग रहा जाम

आटा। नेशनल हाइवे स्थित आटा टोल प्लाजा पर दो दिन से लगातार घण्टो जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जाम में दो एम्बुलेंस भी फसी रही। जिनको कही से निकलने का रास्ता न मिला जबकि एक प्राइवेट एम्बुलेंस में मरीज भी था। वही घण्टो जाम में फंसने के बावजूद टोल पूरा लिया जा रहा है। इससे चालको में रोष व्याप्त है। बताया गया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण टोल प्लाजा जाम की स्थिति बनी हुई है। रविवार को आटा टोल प्लाजा पर दोनों ओर जाम लग गया। इससे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। टोल के ही एक कर्मचारी ने बताया कि सॉप्टवेयर अपडेट होने से टोल संग्रह प्रणाली में समस्या आ रही है, जिसके परिणामस्वरूप वाहन चालकों को टोल भुगतान में देरी का सामना करना पड़ रहा है। यह देरी जाम का कारण बन रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जाम में दो एम्बुलेंस भी फसी रही,जिनको निकलने में करीब आधा घण्टा लगा। प्राइवेट एम्बुलेंस में तो मरीज भी था। जिसे कानपुर ले जाया जा रहा था। चालको ने बताया कि घण्टो जाम में फसे होने के बाबजूद टोल पूरा लिया जा रहा है। भीषण गर्मी में टोल पर पर्याप्त पानी की भी व्यवस्था नही है। ऐसे में वाहन चालकों ने टोल मैनेजमेंट पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। वही टोल मैनेजर अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जाम लगने की सूचना नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।