Tragic Suicide of 35-Year-Old Kuldeep in Hardoi Village After Domestic Dispute युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTragic Suicide of 35-Year-Old Kuldeep in Hardoi Village After Domestic Dispute

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Orai News - हरदोई गूजर गांव में कुलदीप (35) ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी नीलू से विवाद के बाद उसने फंदा लगाकर जान दी। कुलदीप मजदूरी करता था और शराब का आदी था। उसके दो बच्चे हैं, और परिवार में दुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईSat, 10 May 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

एट। थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव निवासी कुलदीप 35 वर्ष ने शुक्रवार की सुबह कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी जब कमरे में पहुंची तो फंदे पर शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन वह शराब पीने का आदी हो गया था। गुरुवार की रात वह नशे में घर पहुंचा तो पत्नी नीलू से उसका विवाद हो गया। इस पर वह अपने कमरे में चला गया और उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी नीलू सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद था। इसी के चलते युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।