पूर्व विधायक शुक्ला ने पदाधिकारियों का किया स्वागत
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगर मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जिन्होंने संगठन के लिए निष्ठा और मेहनत से कार्य किया है, उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं।...

किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगर मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा और कर्मठता के साथ संगठन के लिए कार्य किया है, उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं। सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुक्ला ने नगर मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारी महामंत्री मुकेश कोली, सरन संधू, उपाध्यक्ष प्रकाश पंत, प्रकाश अरोड़ा, आरती दुबे, पूरन भट, मंत्री माधुरी विशेन, मधु गुप्ता, विनोद कोली, निखिल दीक्षित, कोषाध्यक्ष संदीप गोयल, कार्यालय मंत्री मलकीत सिंह, मीडिया संयोजक श्याम बिष्ट, आईटी संयोजक चंदन जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक सुनीता गंगवार का फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, विवेक राय, मनमोहन सक्सेना आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।