छात्रा ने दरोगा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Pilibhit News - कॉलेज जाने के दौरान गायब हुई एक छात्रा को पुलिस ने बिना महिला सिपाही के बरामद किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उसे छेड़छाड़ का शिकार बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा के पिता पर समझौता करने...

कॉलेज जाने के दौरान गायब हुई एक छात्रों को पुलिस ने बिना महिला सिपाही को साथ लिए ही बरामद कर लिया। छात्रा को थाने लाकर बैठा दिया गया। बरामद करने के बाद थाने लाने के दौरान छेड़छाड़ का आरोप दारोगा पर लगा है। छात्रा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने पर हजारा थाना पुलिस ने छात्रा के पिता पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा घर से कॉलेज जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई। खोजबीन के दौरान पिता ने पुत्री के कनौज में होने की आशंका जताई। थाने से पुलिस बिना महिला सिपाही के ही कन्नौज पहुंची और उसे बरामद कर लिया। यहां छात्रा को थाने लाकर परिजनों को सूचना दी। अब छात्रा ने सीएम पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत में कहा है कि दरोगा ने उससे छेडछाड की। इसकी थाने पर शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस छात्रा के पिता पर समझौता का दबाव बना रही है। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि मामला जानकारी में है। परिजनों को बुलाया जा रहा है पर उन लोगो ने फोन बंद लिया है। जिस दरोगा पर आरोप लगाया है उनकी उम्र 55 वर्ष है। उपनिरीक्षक से भी जानकारी ली जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।