स्टेट स्लिंगशॉट चैंपियनशिप में गोड्डा को तीसरा स्थान
गोड्डा जिला ने जामताड़ा में आयोजित फिफ्थ झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के सचिव अखिल कुमार झा ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। गोड्डा के...

गोड्डा। स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में रविवार को जामताड़ा में आयोजित फिफ्थ झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट (गुलेल) चैंपियनशिप में प्राप्त अंकों के आधार पर गोड्डा जिला को तीसरे स्थान के पुरस्कार से नवाजा गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के सचिव अखिल कुमार झा ने बताया कि गोड्डा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रधान संरक्षक सुरजीत झा, स्लिंग शॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के संरक्षक मनोज कुमार पप्पु, अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र दास, वरीय सदस्य राहुल कुमार एवं रौशन कुमार साह ने गोड्डा के निशानेबाज द्वय बिक्रम कुमार मंडल एवं अमृत कुमार को बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।