Earth Day Celebration at Chaudhary Umrao Singh Saraswati Vidya Mandir Awareness on Environmental Protection ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वनों को बचाने का लिया संकल्प , Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsEarth Day Celebration at Chaudhary Umrao Singh Saraswati Vidya Mandir Awareness on Environmental Protection

ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वनों को बचाने का लिया संकल्प

Pilibhit News - चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 23 April 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वनों को बचाने का लिया संकल्प

चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य भानुप्रताप सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता बढ़ाने और पृथ्वी को बचाने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। वर्षा में बदलाव हो रहा है। मौसम की चरम घटनाएं लगातार हो रही है और रेगिस्तानों का विस्तार हो रहा है। हमें ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वनों को बचाना, बढ़ाना और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना चाहिए। स्कूल में ईको क्लब के नोडल अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने पृथ्वी दिवस के विषय में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरुक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। यह दिन प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर शिक्षक, बच्चे मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।