लॉग टाइम वीजा पर जिले में रह रहे हैं नौ पाकिस्तानी नागरिक
Pilibhit News - श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश दिए हैं। हालांकि, पीलीभीत में रह रहे नौ पाक नागरिक लॉग टर्म वीजा पर हैं और प्रभावित नहीं होंगे। केंद्र...

पीलीभीत। श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश मिलने के बाद जिले में रह रहे नौ पाकिस्तानी नागरिक फिलहाल प्रभावित नहीं होंगे। चूंकि यह सभी नागरिक लॉग टाइम वीजा पर रह रहे हैं। एसपीईएएस वीजा पर फिलहाल जिले में कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों के बाद केंद्र सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। बुधवार को सरकार ने पांच अहम फैसले लिए। इसमें एक फैसला यह भी है कि 48 घंटे में सभी पाक नागरिकों को भारत छोड़ना होगा। इसके अलावा सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सभी में वे पाकिस्तानी नागरिक भी आते हैं, जो लॉग टर्म वीजा पर भारत में रह रहे हैं। इस खबर ने पीलीभीत में भी खलबली मचा दी है। जिले में सालों से लॉग टर्म वीजा पर नौ पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनमे महिलाएं ही शामिल हैं। ज्यादातर महिलाएं शादी करके भारत आई हैं। कुछ ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था, मगर अभी मिली नहीं है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। हालांकि जिने थाना क्षेत्रों में यह पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं। उनको अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को सक्रिय किया गया है। जिले में विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा(एसपीअर्एस) के आधार पर वर्तमान में कोई भी नागरिक नहीं रह रहा है। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने को लेकर जो भी आदेश आएगा,उसका पालन कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।