Indian Minister Jitin Prasad Launches 30 Roads Worth 87 Crores for Regional Development 87 करोड़ से बनने वाली तीस सड़कों को लोकार्पण और शिलान्यास, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsIndian Minister Jitin Prasad Launches 30 Roads Worth 87 Crores for Regional Development

87 करोड़ से बनने वाली तीस सड़कों को लोकार्पण और शिलान्यास

Pilibhit News - केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने 87 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 30 सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण हैं। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 9 April 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
87 करोड़ से बनने वाली तीस सड़कों को लोकार्पण और शिलान्यास

केंद्रीय राज्यमंत्री/सांसद जितिन प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र की यह तीस सड़कें यहां के विकास और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी। संसदीय क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस दौरान उन्होंने 87 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीस सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को भी सुना और जिम्मेदारों को निस्तारण के लिए कहा। जिले के दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मथना जप्ती क्षेत्र के गांव बांसखेडा और रानीगंज गए। यहां पर लोगों ने उनको जोरदार ढंग से स्वागत किया। गांव पहुंचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर क्षेत्र के विकास के लिए तीस सड़कों का लोकापर्ण किया। इन सड़कों की लागत 87 करोड़ रुपये है। लोकापर्ण के दौरान उन्होंने यह सड़के ही नहीं बल्कि क्षेत्र का चहुमुंखी विकास है। इससे क्षेत्र के युवा ही नहीं सभी लोगों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उनको संसदीय क्षेत्र के लिए भरपूर सहयोग मिल रहा है। किसी भी समस्या के लिए वह सीधे संवाद कर सकते हैं। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए कहा। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, प्रफ्फुल मिश्रा , अपूर्व सिंह ,डॉ विवेक सिंह , महादेव गाईंन, अनुराग अग्निहोत्री , भगवती सिंह ,प्रधान भारतलाल,बलवंत पासवान,सुंदर लाल प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।