Sugarcane Minister Sanjay Singh Gangwar Addresses Street Vendors Concerns Over Police Harassment फल ठेले वालों की शिकायत पर राज्यमंत्री ने यातायात पुलिस को कसा, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSugarcane Minister Sanjay Singh Gangwar Addresses Street Vendors Concerns Over Police Harassment

फल ठेले वालों की शिकायत पर राज्यमंत्री ने यातायात पुलिस को कसा

Pilibhit News - गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने ठेले और फड़ वालों की समस्याओं को सुना और यातायात पुलिस के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब विक्रेताओं को परेशान न किया जाए। जनता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 25 April 2025 04:30 AM
share Share
Follow Us on
फल ठेले वालों की शिकायत पर राज्यमंत्री ने यातायात पुलिस को कसा

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से फल और ठेले वालों ने अपनी परेशानी बताई। इस पर नाराज राज्यमंत्री ने यातायात पुलिस पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याएं भी सुनीं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। गुरुवार को गन्ना राज्यमंत्री से मिले सड़क किनारे ठेले एवं फड़ लगाने वाले दुकानदारों ने बताया कि यातायात पुलिस उत्पीड़न करती है। इस पर राज्यमंत्री गंगवार ने ट्रेफिक पुलिस के दरोगा से फोन पर वार्ता की। दरोगा ने बताया की अधिकारियों के निर्देश पर सड़क किनारे लगे फड़ और ठेले वालो को हटाये जाने की कार्यवाही की गई थी। राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी जनता के मालिक नही है। फड़ और ठेले वालो को अनावश्यक रूप से न तो उनको हटाया जाये और न ही उनका उत्पीड़न किया जाये। अब शिकायत न मिले। राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में गरीब ठेले-फड़ वालो को परेशान नही किया जाना चाहिए। इसी से इनकी रोजी रोटी चलती है। जनता दर्शन के दौरान नौंगवा पकड़िया स्थित छत्रपति शिवाजी कालोनी निवासी विमल गंगवार ने ट्रांसपोर्ट नगर की सीसी रोड का निर्माण कराये जाने की मांग की। मलकापुर की ग्राम प्रधान विमला देवी ने गन्ना केन्द्र हटाये जाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा कुछ लोगो ने विरासत, पैमाईश, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधी शिकायतें बताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।