निराश्रित मवेशियों के लिए दान किया 40 क्विंटल भूसा
Pratapgarh-kunda News - रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के किसान आद्या प्रसाद तिवारी ने गोशाला में निराश्रित मवेशियों के लिए अपने खेत का भूसा दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि के जरिए बीडीओ को सूचित किया, जिसके बाद...

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के पूरे चौरिहन भटनी निवासी किसान आद्या प्रसाद तिवारी ने गोशाला में संरक्षित निराश्रित मवेशियों के चारे के लिए अपने खेत का पूरा भूसा दान करने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह के जरिए ब्लॉक में बीडीओ को सूचित किया। बीडीओ ने महमदपुर खास में बनी गौशाला में भूसा की आवश्यकता बताई और प्रधान को किसान का भूसा ले जाने की जिम्मेदारी दी। प्रधान ने शुक्रवार को भूसा दान कर दिया। बीडीओ विजयशंकर मणि तिवारी ने किसान को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सुशील शुक्ला, बुधई गौतम, भैयालाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।