Farmers Ignoring Crop Residue Burning Ban in Lalganj Pollution Concerns Rise धान की तरह गेहूं की पराली जला रहे किसान, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsFarmers Ignoring Crop Residue Burning Ban in Lalganj Pollution Concerns Rise

धान की तरह गेहूं की पराली जला रहे किसान

Pratapgarh-kunda News - लालगंज में किसानों ने गेहूं की फसल कटने के बाद फिर से पराली जलाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने धान की फसल के समय सख्ती दिखाई थी, लेकिन अब मनमानी जारी है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है और आग लगने का खतरा भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 7 May 2025 04:32 PM
share Share
Follow Us on
धान की तरह गेहूं की पराली जला रहे किसान

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। धान की फसल के समय किसानों को पराली जलाने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी। लेकिन गेहूं की फसल कटने के बाद फिर से पराली जलाने की होड़ लगी है। दिन के साथ रात के अंधेरे में भी पराली जलाने की मनमानी की जा रही है। लालगंज इलाके में मशीन से कटी फसल से छूटी पराली को किसानों में जलाने की होड़ लगी है। इससे प्रदूषण तो फैल ही रहा है। आसपास आग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। पराली जलाने को लेकर प्रशासन से रोक के बाद भी हर तरफ मनमानी की जा रही है। धान की फसल काटने के समय प्रशासन की सख्ती कुछ प्रतिबंध लगा था।

लेकिन गेहूं की फसल कटने के बाद प्रशासन की तरफ कोई सख्ती न होने से बल मिल गया। इससे हर तरफ कई एकड़ खेतों में पराली जलाने की मनमानी की गई। इनका कहना है- धान की तरह गेहूं की पराली भी जलाने पर प्रतिबंध है। यदि किसान पराली जलाने की गलती कर रहे हैं तो राजस्व टीम भेजकर रोका जाएगा। मनमानी करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। -शैलेन्द्र वर्मा, एसडीएम, लालगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।