सगे भाइयों ने हमला कर दो को किया घायल
Pratapgarh-kunda News - दुर्गागंज में जमीन के बंटवारे के विवाद के चलते नरसिंहगढ़ निवासी सरवर अली और वारिफ पर उनके सगे भाइयों ने हमला किया। यह घटना शनिवार रात को हुई, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रानीगंज ट्रामा...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 13 April 2025 03:58 PM

दुर्गागंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी 39 वर्षीय सरवर अली और 41 वर्षीय वारिफ एक साथ रहते हैं। उनका अलग रहने वाले सगे भाइयों से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार आधीरा रात अलग रहने वाले सगे भाइयों ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रानीगंज ट्रामा सेंटर भेजा। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चौकी इचांर्ज अमित सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में भाइयों के बीच मारपीट हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।