Shri Krishna Janmashtami Celebrated at Kunda with Bhagwat Katha भगवान श्रीकृष्ण का जन्म लेते ही झूम उठे श्रद्धालु, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsShri Krishna Janmashtami Celebrated at Kunda with Bhagwat Katha

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म लेते ही झूम उठे श्रद्धालु

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य महेन्द्र कृष्ण कन्हैया ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। भक्तों ने खुशी से झूमते हुए पटाखे फोड़े और उपहार लुटाए। इस अवसर पर महिलाएं सोहर गाते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 21 April 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म लेते ही झूम उठे श्रद्धालु

कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा आचार्य महेन्द्र कृष्ण कन्हैया ने सुनाई। उन्होंने वामन अवतार, श्रीराम कथा के अवतार के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। भगवान का आधीरात को प्राकट्य होते ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। भक्तों ने पटाखे फोड़ते हुए, उपहार लुटाया। जय कन्हैयालाल की हाथी घोड़ा पालकी के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। महिलाएं सोहर गाते हुए नृत्य करती रहीं। इस मौके पर अलका तिवारी, प्रीति विश्वकर्मा, रोशनी विश्वकर्मा, महक, राम सूरत, संदीप साहू, दिलीप साहू आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।