बड़ी बीमारी होने से पहले हमारा शरीर इशारा देता है। लगातार इग्नोर करते रहने से बाद बिगड़ सकती है। कई बार छोटे लगने वाले लक्षण के पीछे की वजह सीरियस हो सकती है। आपको हर बात पर पैनिक नहीं करना है। रांची के डॉक्टर विकास ने 7 लक्षण बताए हैं जिनसे आप शरीर के अंदर चल रही गड़बड़ी का आइडिया लगा सकते हैं।
अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं तो नींद ठीक से आएगी। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा तो आपको तनाव, थायरॉइड, डिप्रेशन या ब्लड शुगर का बैलेंस बिगड़ने की समस्या हो सकती है। अगर आपको लगातार नींद नहीं आ रही तो दिल की बीमारी का खतरा है।
सिरदर्द का एक कारण डिहाइड्रेशन भी होता है। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने पर, माइग्रेन, साइनस या ज्यादा देर तक स्क्रीन देखने से भी सिरदर्द हो सकता है। अगर आपको रोज सिरदर्द है तो जांच करवानी जरूरी है।
अगर आपको गैस ज्यादा न रही है, खाना नहीं पच पा रहा या पेट भारी है तो ये फैटी लिवर, खराब गट हेल्थ, एसिडिटी या हेलिकोबैक्टर बैक्टीरिया का इन्फेक्शन हो सकता है। अगर पाचन गड़बड़ है तो पूरे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है।
हाथ-पैरों में कमजोरी लगती है या झनझनाहट है तो यह विटामिन बी12 कम होने का संकेत है। यह डायबिटीज की शुरुआत का लक्षण है या फिर आपकी नसों में सूजन हो सकती है।
कई बार थायरॉइड, आयरन या विटामिन डी की कमी होने पर ऐसा होता है।
मुंह में बार-बार छाले होते हैं तो आपका पाचन गड़बड़ है। यह फोलिक एसिड या विटामिन बी12 की कमी से भी हो सकता है। स्ट्रेस की वजह से भी मुंह में छाले पड़ सकते हैं।
अगर आपको बार-बार थकान लगती है तो यह सिर्फ कमजोरी नहीं, लिवर, हार्ट या हॉर्मोन्स की गड़बड़ी हो सकती है।
डॉक्टर विकास सलाह देते हैं, हर 6 महीने पर हेल्थ चेकअप कराएं। 7-8 घंटे गहरी नींद लें। रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें। प्रोसेस्ड फूड न खाएं। स्ट्रेस कम करने के लिए ध्यान या योग करें। लोगों से दोस्ती बढ़ाएं, बातचीत करें। Credit: @drvikas1111 Twitter