Tragic Accident Two Young Lives Lost in Truck Collision After Wedding Ceremony देर रात दोनों युवक के शव का अंतिम संस्कार, सादगी से हुई चचेरी बहन की शादी, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTragic Accident Two Young Lives Lost in Truck Collision After Wedding Ceremony

देर रात दोनों युवक के शव का अंतिम संस्कार, सादगी से हुई चचेरी बहन की शादी

Pratapgarh-kunda News - नेवासे में चचेरी बहन की हल्दी कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों विनय और नीरज की जान चली गई। यह घटना बुधवार रात हुई। उनके अंतिम संस्कार के बाद चचेरी बहन की सादगी से शादी कर दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 23 May 2025 04:23 PM
share Share
Follow Us on
देर रात दोनों युवक के शव का अंतिम संस्कार, सादगी से हुई चचेरी बहन की शादी

ननिहाल में नेवासे पर रहने वाली चचेरी बहन की हल्दी कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से जान गंवाने वाले युवक, उसके साथी के शव का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद देर शाम प्रयारागज में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चचेरी बहन की रात में सादगी से शादी हुई और शुक्रवार सुबह उसकी विदाई कर दी गई। रानीगंज के भवानीगढ़ में ससुराल में नेवासे पर रहने वाले इलाके के ही संसरियापुर निवासी लालजी पटेल के भाई वंशीलाल का 24 वर्षीय बेटा विनय बुधवार को परिवार के ही 18 वर्षीय नीरज पटेल, 21 वर्षीय आशीष पटेल और बीडीसी सदस्य छेदीलाल के 32 वर्षीय बेटे गोविंद के साथ उसके घर गया था।

वहां लालजी की बेटी की शादी से पहले हल्दी कार्यक्रम था। रात करीब डेढ़ बजे घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से विनय और नीरज की मौत हो गई। अन्य दोनों घायल हो गए। इससे मृतकों के गांव संसरियापुर में कोहराम मच गया। चचेरी बहन की शादी के लिए भवानीगढ़ में चल रही तैयारी रोक दी गई। वहां भी मातम पसर गया। गुरुवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए दोनों के शव लेकर प्रयागराज चले गए। उधर भवानीगढ़ में रात को चचेरी बहन की शादी के लिए बारात आई। बेहद सादगी से उसकी शादी हुई। शुक्रवार सुबह विदाई कर दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।