Tragic Road Accident Teen Dies Two Injured Returning from Wedding on Lucknow-Varanasi Highway खड‌्ड में गिरी बाइक, किशोर की मौत, दो जख्मी, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTragic Road Accident Teen Dies Two Injured Returning from Wedding on Lucknow-Varanasi Highway

खड‌्ड में गिरी बाइक, किशोर की मौत, दो जख्मी

Pratapgarh-kunda News - पृथ्वीगंज में शादी से लौटते समय बाइक दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर विपिन दुबे की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर छैवा पुल के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 24 May 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
खड‌्ड में गिरी बाइक, किशोर की मौत, दो जख्मी

पृथ्वीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शादी में शामिल होकर एक बाइक से घर लौट रहे दो युवक और एक किशोर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर छैवा पुल के पास हादसे का शिकार हो गए। बाइक खड्ड में चली गई। किशोर की मौत हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। भदोही निवासी मनोज दुबे का 17 वर्षीय बेटा विपिन दुबे अपने साथियों 22 वर्षीय आकाश दुबे पुत्र चंद्रशेखर दुबे व 24 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र सुशील कुमार के साथ एक बाइक से शादी में गया था। शनिवार सुबह तीनों घर लौट रहे थे। बाइक कृष्ण कुमार चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब चार बजे उनकी बाइक छैवा पुल के पास पहुंची तो कृष्ण कुमार को झपकी आ गई और बाइक पुल के पहले खड्ड में चली गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।