Youth Rampage on National Highway Assault on Dhabha Owner and Petrol Pump Staff ढाबा संचालक पर बोला हमला, सेल्समैन से की अभद्रता, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsYouth Rampage on National Highway Assault on Dhabha Owner and Petrol Pump Staff

ढाबा संचालक पर बोला हमला, सेल्समैन से की अभद्रता

Pratapgarh-kunda News - दुर्गागंज में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवकों ने ढाबा संचालक पर हमला किया और पेट्रोल पंप सेल्समैन से अभद्रता की। ढाबा संचालक ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी शिवम मिश्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 4 May 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
 ढाबा संचालक पर बोला हमला, सेल्समैन से की अभद्रता

दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात्रि युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ढाबा संचालक पर हमला किया। वहीं पेट्रोल पंप सेल्समैन से भी अभद्रता की। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। रानीगंज थाने के राजापुर निवासी अंशु श्रीवास्तव ने अपने घर के सामने ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा खोला है। अंशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात बभनमई निवासी शिवम मिश्रा और दादूपुर निवासी साहिल सरोज ढाबा पर अपने साथियों के साथ खाना खाने आए। खाना खाने के बाद रुपये मांगे तो कहासुनी करने लगे।

आरोप है कि तभी शिवम मिश्रा ने पिस्टल निकाल कर ढाबा संचालक को जान से मारने की धमकी दी। ढाबा संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले लिया। वहीं, उसके अन्य साथी रानीगंज की तरफ भागने लगे। चर्चा है कि बभनमई चौराहे पर खड़ी पुलिस ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गाली-गलौज करने के साथ ही पिस्टल निकालकर धमकाया। इसी तरह दादूपुर स्थित पेट्रोल पंप पर रात को अज्ञात व्यक्ति बुलेट से आए। बुलेट के साइलेंसर से गोली जैसे आवाज निकालने लगे। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने रोका नहीं मानने पर गाली-गलौज करने लगे। पेट्रोल पंप मैनेजर रमेश सिंह ने बताया कि सेल्समैन से कहासुनी और गाली-गलौज हुई है। इसकी जानकारी रानीगंज पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया ढाबा संचालक से हुए विवाद में दो नामजद, एक व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से एक को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।