प्रयागराज के अजय सिंह ने बने एडीआरएम वाराणसी
Prayagraj News - प्रयागराज के अजय सिंह ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। अजय सिंह, जो 2005 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिविल इंजीनियर्स हैं, ने मोती लाल नेहरू...
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी के सचिव रहे प्रयागराज के अजय सिंह ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक ( एडीआरएम) का पदभार ग्रहण कर लिया। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिविल इंजीनियर्स 2005 बैच के अजय सिंह ने प्रयागराज स्थित मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से ही सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उत्तर मध्य रेलवे में वह उप मुख्य इंजीनियर टीएमसी झांसी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित अजय सिंह की मथुरा-पलवल के बीच बिछी चौथी लाइन परियोजना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।